कम समय में अच्छे मुनाफे के लिए करें इन फसलों की खेती , होगी पैसों की बरसात

जनवरी का महीना खेती के लिए सबसे अच्छा महीना माना जाता है। किसान इस महीने में अपने फसलों को अच्छी तरह से निराई - गुड़ाई करते है और कुछ फसलों को इस महीने में पानी की जरूरत होती है इसलिए सिंचाई भी की जाती है। ऐसे में जलवायु परिवर्तन भी इसी महीने में होता है , जिसका असर हमारी फसलों पर देखने को मिलता है। मौसम में जरा सा भी बदलाव हुआ खड़ी फसलें खराब होने लगती है। मौसम में बदलाव के कारण फसल में कीड़ें लगने लगते है। ऐसे में किसान परेशान हो जाते है कि अगर मौसम का असर सभी तरह की फसलों पर हुआ तो हम कौन सी फसल की खेती करें , ऐसी कौन सी फसल है जिसकी खेती करने पर नुकसान कम होता है।

Read More Blog -: How to control garden winter pests?

पिछले कुछ सालों के आकड़ें देखे तो किसानों को धान और गेहूं की फसल में काफी नुकसान हुआ है ऐसे में किसान अब सब्जियों की तरफ अपना रुख कर रहे है। कम और छोटी जमीन वाले किसान अपनी खेती पॉली हाउस, ग्रीन हाउस, लो टनल जैसी विधि से कर रहें है। ऐसे में सबसे अच्छी बात यह है कि किसान भाइयों को खेती करने के लिए सरकार भी इसमें मदद कर रही है। कृषि एक्सपर्ट की मानें तो अगर मौसम की मार से बचा जाए तो सब्जी की खेती करके अच्छी आमदनी इकट्ठा कर सकते है।

ऐसे में बहुत से किसान है जो अलग - अलग तरीके से अपनी खेती को आगे बढ़ा रहे है। किसान भाइयों अगर आप बेहतर तरीके से खेती करना चाहते है तो GEEKEN CHEMICALS के माध्यम से कर सकते है। GEEKEN CHEMICALS आपके लिए अलग - अलग तरीके से जानकरी लाता है, जिसके माध्यम से आप अपनी खेती को आगे बढ़ा सकते है। आज इस ब्लॉग के माध्यम से जानतें है कि कम समय में कौन से सब्जी की खेती की जा सकती है।

किसान भाइयों अगर हम आज के समय की बात करें तो बहुत सी ऐसी सब्जियां है जिनकी खेती कम समय में की जा सकती है लेकिन ऐसी सब्जियों की खेती करते समय हमें ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। किसान भाइयों अगर हम हरियाणा की बात करें तो यहां आज गोभी, शुगर फ्री आलू, चुकंदर, पीली सरसों की खेती के साथ - साथ किसान खीरा और मेथी की खेती भी प्रमुखता से कर रहे है। ऐसे में किसान अगर एक साथ इन फसलों की खेती करते है तो सीजन के 3 -4 लाक रुपये आसानी से कमा सकते है।

गोभी की खेती

दोस्तों गोभी के पराठे हम सभी को पसंद है , गोभी की सब्जी भी बहुत स्वदिष्ट होती है। ऐसे में इसकी खेती करके किसान अच्छी आमदनी कर सकते है। गोभी में किसान भाइयों भरपूर मात्रा में खनिज-लवण, विटामिन-बी और प्रोटीन पाया जाता है। फूलगोभी की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देने के लिए जानी जाती है। हमारे बाजार में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है। फूलगोभी का पौधा ठंडी के मौसम में आसानी से उगाया जा सकता है किसान अगर इसकी खेती रबी के मौसम में करते है तो अच्छी पैदावार प्राप्त हो सकती है। गोभी की खेती में अक्सर फल के बड़े होने पर तरह - तरह के रोग लग जाते है ऐसे में किसान भाइयों इन रोगों को खत्म करने के लिए GEEKEN CHEMICALS के द्वारा बनें कीटनाशक का प्रयोग करना चाहिए। GEEKEN CHEMICALS का प्रयोग करके 10 लाख से भी ज्यादा किसान अपने फसलों के उत्पादन बेहतर तरीके से कर रहे है।

चुकंदर की खेती

चुकंदर की खेती भारत में प्रमुखता से की जाती है। चुकंदर जड़ वाली सब्जी में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। चुकंदर की खेती खारी मिट्टी और खारे पानी वाले स्थान पर आसानी से की जा सकती है। चुकंदर का प्रयोग हम ज्यादातर सलाद और जूस बनाने के लिए करते है , इससे हमारे शरीर में खून की कमी को भी दूर किया जा सकता है। चुकनादर की खेती ठंड के मौसम में अच्छे से की जा सकती है , 10 से 20 डिग्री सेल्सियस का तापमान चुकंदर के लिए अच्छा माना जाता है। ठण्ड के मौसम में इसकी फसल को पाले से बचाना चाहिए नहीं तो बहुत ज्यादा नुकसान होता है।

सरसो की खेती

सरसों की खेती हमारे देश में प्रमुखता से की जाती है। सरसों हमारे देश में रबी के मौसम में उगाया जाता है , इसकी खेती सिंचित और असिंचित दोनों जगहों पर आसानी से की जा सकती है। हमारे देश में सरसों का सबसे ज्यादा उत्पादन राजस्थान में किया जाता है। सरसों की खेती पश्चिमी क्षेत्र के राज्यों में आसानी से की जा सकती है। किसान आज के समय में सरसों की खेती के लिए नई - नई तकनीकी अपना रहे है , इससे सरसों की पैदावार में काफी वृद्धि देखी गई है। सरसों की खेती के लिए दोमट और बलुई मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। किसान इसकी बुवाई करते समय यह ध्यान रखें की मिट्टी का भुरभुरा होना जरुरी है। भुरभुरी मिट्टी में सरसों का जमाव अच्छा होता है। खेत की जुताई सबसे पहले मिट्टी पलटने वाले हल से करना चाहिए और बाद किसान इसकी जुताई कल्टीवेटर से कर सकते है।

और पढ़े –: ऐसे करें पालक की खेती मेहनत कम कमाई होगी ज्यादा

निष्कर्ष

तो किसान भाइयों यह थी कुछ फसलें जिसकी खेती करके अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। आशा करता हूँ किसान भाइयों को यह जानकारी पसंद आई होगी इसलिए इस ब्लॉग को अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें। किसान भाइयों अगर आप अपने फसलों का उत्पादन सुरक्षति तरीके से चाहते है तो GEEKEN CHEMICALS का प्रयोग कर सकते है। आज के समय में GEEKEN सबसे अच्छी कीटनाशक बनाने वाली कंपनी है , जिसके प्रयोग से बहुत से रोगों को आसानी से खत्म किया जा सकता है। किसान भाइयों अगर आप हमारे कीटनाशक को खरीदना चाहते है तो आप हमारे इस नंबर पर कॉल (+91 - 9999570297 ) कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पॉलीहाउस में खेती कैसे की जाती है ? यहां जानिए पॉलीहाउस में खेती करने के फायदें

इस विधि से करें मटर की खेती , होगा ज्यादा फायदा , यहाँ पर जानिए बुवाई का सही समय

चौलाई की खेती कब करें , जानिए सही समय और खेती करने का तरीका